3.15 स्कोर के साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद को मिली बड़ी मान्यता, विधायक अजय चंद्राकर और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

धमतरी। कृषि शिक्षा, अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था के क्षेत्र में धमतरी जिले को बड़ी उपलब्धि मिली है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (NAEAB) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रत्यायन प्रदान किया है। इनमें कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद भी शामिल है।
आईसीएआर की ओर से कुरूद कृषि महाविद्यालय को 3.15 स्कोर के साथ ‘A’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसे संस्थान की कृषि शिक्षा, शैक्षणिक संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था, अनुसंधान गतिविधियों और अकादमिक गुणवत्ता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।
29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा प्रत्यायन
आईसीएआर की अधिसूचना के अनुसार यह प्रत्यायन 29 मार्च 2024 से 28 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा। राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड की 43वीं बैठक में 24 अगस्त 2026 को लिए गए निर्णय के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई है।
प्रत्यायन के दायरे में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के साथ कृषि महाविद्यालय रायपुर, कुरूद सहित संबंधित संस्थानों के स्वीकृत शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं।
कुरूद कृषि महाविद्यालय की उपलब्धि जिले के लिए गौरव
कृषि प्रधान धमतरी जिले में कुरूद कृषि महाविद्यालय को ‘A’ ग्रेड मिलना विशेष महत्व रखता है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, कृषि अनुसंधान, नवाचार और किसानों के हित में उपयोगी तकनीकों के प्रसार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
ICAR की यह मान्यता संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था और अनुसंधान गतिविधियों को नई पहचान देने के साथ विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों के लिए बेहतर अवसरों का रास्ता भी मजबूत करेगी।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
विधायक अजय चंद्राकर ने दी बधाई
कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद को ICAR द्वारा ‘A’ ग्रेड प्रदान किए जाने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल कुरूद ही नहीं, बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गौरव का विषय है। कृषि शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में महाविद्यालय की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जताई प्रसन्नता
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी कुरूद कृषि महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना जिले की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुरूद कृषि महाविद्यालय को ‘A’ ग्रेड मिलना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का सम्मान है।
कलेक्टर ने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा और जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिष्ठाता नवनीत राणा बोले- यह उपलब्धि आगे बेहतर काम की प्रेरणा
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद के अधिष्ठाता नवनीत राणा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। इसके पीछे विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयास, समर्पण और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। इससे विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों का उत्साह बढ़ेगा और वे कृषि क्षेत्र की नई चुनौतियों के समाधान के लिए अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
ICAR से प्रत्यायन मिलने के बाद कुरूद कृषि महाविद्यालय की अकादमिक विश्वसनीयता को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों का विस्तार हो सकता है।
साथ ही संस्थान की कृषि अनुसंधान एवं तकनीकी गतिविधियों का लाभ किसानों तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। यह उपलब्धि धमतरी जिले में ज्ञान आधारित, तकनीक-सक्षम और नवाचारपरक कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
- जशपुर में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

- जशपुर के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेने का अवसर

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री टंक राम वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

- रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा कला का महासंगम, 10 दिनों तक चक्रधर समारोह में देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति

- कवर्धा ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने लिया जायजा, नए स्थान पर बनी सहमति की दिशा में चर्चा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
