कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय शिविर, आंखों और स्त्री रोग की जांच के साथ हीमोग्लोबिन टेस्ट व विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह की सुविधा

रायगढ़, 10 सितंबर 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और महाविद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक उपचार, रक्त जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस शिविर के माध्यम से करीब 1500 छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने का लक्ष्य रखा है।
आंखों और स्त्री रोग की भी जांच
शिविर में छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा आंखों की जांच तथा स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार की सुविधा दी जा रही है। छात्राओं की जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर स्थल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भी मौजूद है, जिसके माध्यम से आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
हीमोग्लोबिन सहित रक्त जांच की सुविधा
शिविर में हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न आवश्यक रक्त जांच की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी जा रही है।
जिन छात्राओं को उपचार की आवश्यकता है, उन्हें चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
विशेषज्ञ डॉक्टर दे रहे परामर्श
जिला चिकित्सालय रायगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर ने बताया कि शिविर में छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की पहचान के साथ आवश्यक चिकित्सा और दवाइयां दी जा रही हैं। वहीं आंखों की जांच के जरिए दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की जा रही है। रक्त जांच के माध्यम से हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।
समय पर बीमारी की पहचान पर जोर
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम छात्राओं को जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों और उपचार के बारे में भी जानकारी दे रही है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सकीय दल, महाविद्यालय के प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
