महासमुंद, 27 जून। महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरा खनन परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में परियोजना के अगले चरण के तहत लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग शुरू करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

Highlight Lines
🔴महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में तेज हुई हीरा खनन की तैयारी
🔴एनएमडीसी-सीएमडीसी ने लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को दी मंजूरी
🔴वैज्ञानिक तरीके से होगा हीरा भंडार का आकलन
🔴ड्रिलिंग के बाद तैयार होगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
🔴व्यावसायिक हीरा खदान का रास्ता हो सकता है साफ
इस निर्णय के बाद अब बड़े व्यास की ड्रिलिंग के जरिए क्षेत्र में मौजूद किम्बरलाइट पाइप का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया से यह पता लगाया जाएगा कि जमीन के भीतर हीरे का वास्तविक भंडार कितना है और व्यावसायिक खनन की कितनी संभावनाएं मौजूद हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में इस क्षेत्र में व्यावसायिक हीरा खदान विकसित करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यदि सर्वेक्षण और रिपोर्ट सकारात्मक रहती है, तो महासमुंद का यह क्षेत्र देश के प्रमुख हीरा खनन क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार के अवसर और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
