महाराष्ट्र के भंडारा में तड़के 3:31 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, 14 लोग घायल; कबीरधाम और राजनांदगांव के ग्रामीण नागपुर जा रहे थे

भंडारा। तीज उत्सव की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एनएच-53 पर लाखनी थाना क्षेत्र के मौजा मुंडीपार गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब 3:31 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की आयशर वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन मासूम बच्चों और पांच महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं।
बताया गया कि बोलेरो में सवार लोग तीज उत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पेट्रोल पंप से हाईवे पर आया आयशर वाहन
पुलिस के मुताबिक, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले के ग्रामीण बोलेरो से साकोली से लाखनी की ओर होते हुए नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान मौजा मुंडीपार के पास एक पेट्रोल पंप से टाटा कंपनी का आयशर वाहन मुख्य हाईवे पर आया।
पुलिस के अनुसार, हाईवे पर आते समय आयशर वाहन के चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती। इसी दौरान साकोली की ओर से आ रही बोलेरो उससे टकरा गई। भीषण टक्कर में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव और घायल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त बोलेरो से घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भंडारा पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।
कबीरधाम और राजनांदगांव के थे हादसे के शिकार
हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए अधिकांश लोग कबीरधाम जिले के विचारपुर, बांधाटोला, बिजा और राजनांदगांव जिले के चिचोला गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
मृतकों में जानाबाई रामअवतार वर्मा (50), गायत्री रूपेश उईके (30), सिटी रूपेश उईके (6), धैर्य रूपेश उईके (4), मीनाक्षी राजकुमार वर्मा (26), सरिता विजय वर्मा (30), रेशा राजकुमार वर्मा (2), गणेशिया अश्वंत पटेल (22) और राजकुमारी प्रह्लाद पटेल (35) शामिल हैं।
14 लोग घायल, कई बच्चे भी शामिल
हादसे में घायल 14 लोगों में सुभाष विजय वर्मा (5), ललिता योगेश पटेल, तनय योगेश पटेल (4), रामप्यारी भारत पटेल, सुख्यारी पटेल, रमस्या पटेल, कुमारीबाई रामधर कावरे, मयंक योगेश पटेल (6), रितेश विजय वर्मा (3), मेघा राजकुमार वर्मा (3), लोकेश असवन पटेल (9), डॉली असवन पटेल (7), गुलाबन रेश्या वर्मा और जगदेव उर्फ जंगू निर्मल वर्मा शामिल हैं।
शवों को गृह ग्राम भेजने की तैयारी
कबीरधाम एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक लोहारा थाना क्षेत्र के गांवों के रहने वाले थे। संबंधित गांवों के सरपंच भंडारा पहुंच चुके हैं। कबीरधाम पुलिस भंडारा पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रही है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतकों के शवों को उनके गृह ग्राम भेजा जा रहा है।
आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने हादसे के मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति की भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
