19 सितंबर को इंदौर में होगा कार्यक्रम, रीजनल पार्क के सामने मैदान में जुटेंगे युवा; राहुल गांधी की टीम ने नेताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इंदौर में चल रहा स्थान संबंधी गतिरोध अब खत्म हो गया है। कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान को लेकर कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) को ₹10.08 लाख जमा कर दिए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
कांग्रेस के अनुसार, यह कार्यक्रम 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी की टीम भी इंदौर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रही है।
नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने के बाद बदला स्थान
पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम का चयन किया था, लेकिन नगर निगम की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम स्थल बदला गया।
इसके बाद रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA के मैदान को कार्यक्रम के लिए चुना गया। IDA ने जीएसटी समेत तीन दिन के मैदान किराये की राशि ₹10.08 लाख तय की थी। कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर तक यह राशि जमा कर दी।
कांग्रेस को यह मैदान 17 से 19 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इससे पहले ही जेसीबी की मदद से मैदान को समतल कराया जा चुका है।
डेढ़ लाख युवाओं के रजिस्ट्रेशन का दावा
कांग्रेस का दावा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए करीब 1.50 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी प्रदेश के युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा युवाओं की जरूरतों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम स्थल की लोकेशन को लेकर कांग्रेस का कहना है कि रिंग रोड और बायपास से कनेक्टिविटी होने के कारण यहां पहुंचना अपेक्षाकृत आसान रहेगा।
राहुल गांधी की टीम ने संभाली कमान
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी की टीम के सदस्य केबी बैजू इंदौर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचने की तैयारी
कांग्रेस इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए इंदौर समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की मदद लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कुछ पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाया है।
हालांकि, इस पूरी रणनीति को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। पार्टी का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ना बताया जा रहा है।
जीतू पटवारी ने जारी किया कार्यक्रम का स्टिकर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर एक स्टिकर जारी किया है। इसमें युवाओं को 19 सितंबर को इंदौर पहुंचने का आह्वान किया गया है।
पटवारी ने सबसे पहले अपनी कार पर यह स्टिकर लगाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपनी गाड़ियों पर स्टिकर लगाने की अपील की। स्टिकर में कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने हेतु QR कोड भी दिया गया है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना
कार्यक्रम से पहले जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
पटवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और युवाओं की जरूरतों को सामने लाया जाएगा।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- राजा चक्रधर सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

- Today India News: दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

- Today Katihar News: कटिहार स्टेशन पर 4 म्यांमार मूल के विदेशी नागरिक पकड़े गए, एक गिरफ्तार; 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल

- Today Ambikapur News: वायरल वीडियो पर CM साय का बड़ा एक्शन, खरसिया चौक की सड़क तुरंत सुधारने के निर्देश

- Today Raigarh News: आज से शुरू होगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह, पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी से सजेगी पहली शाम

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
