राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक के सदुपयोग, डिजिटल एडिक्शन से बचने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की दी सलाह

रायपुर। ICFAI विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025 और 2026 के विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक और उपाधियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 16 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कुल 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
तकनीक का इस्तेमाल करें, लेकिन डिजिटल एडिक्शन से बचें
राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी इंटरनेट और डिजिटल तकनीक के दौर में शिक्षा प्राप्त कर रही है। उन्होंने अपने समय की शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय शिक्षा चॉक, पेंसिल, पुस्तकों और गुरुओं के माध्यम से प्राप्त होती थी।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में बेहद जरूरी तकनीक है, लेकिन इसका इस्तेमाल मानव समाज के हित में संतुलित तरीके से किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिजिटल एडिक्शन से सावधान करते हुए तकनीक के सकारात्मक उपयोग की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी, क्लाइमेट चेंज और माइक्रो प्लास्टिक जैसी चुनौतियां आज पूरी दुनिया के सामने हैं। इसलिए 21वीं सदी में विकास के साथ उसके पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सतत विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
पढ़ाई और लक्ष्य पर रखें पूरा ध्यान
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को भगवद्गीता के कर्मयोग का संदेश देते हुए कहा कि कर्म ही जीवन है। विद्यार्थियों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्हें अपने कर्म, पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा हासिल किया गया ज्ञान ऐसी संपत्ति है, जिसे कोई उनसे छीन नहीं सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने और सही रास्ते पर आगे बढ़ने की सलाह दी।
अपने जीवन का रोडमैप तैयार करें
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों ने ज्ञान और डिग्री इसलिए हासिल की है, ताकि उसका उपयोग मानव समाज के हित में किया जा सके। विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन का उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क की प्रचुर उपलब्धता है और यह देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसी तरह अब छत्तीसगढ़ को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपने जीवन का रोडमैप तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।
नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर ही युवा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. वी. सतीश रेड्डी समेत कई अतिथि रहे मौजूद
समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं डिफेंस साइंटिस्ट डॉ. वी. सतीश रेड्डी तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर आर.पी. कौशिक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शिव दयाल पांडे ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समारोह में विश्वविद्यालय की शासी परिषद और कार्य परिषद के सदस्य, अधिष्ठाता, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं तथा उनके पालक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- राजा चक्रधर सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

- Today India News: दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

- Today Katihar News: कटिहार स्टेशन पर 4 म्यांमार मूल के विदेशी नागरिक पकड़े गए, एक गिरफ्तार; 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल

- Today Ambikapur News: वायरल वीडियो पर CM साय का बड़ा एक्शन, खरसिया चौक की सड़क तुरंत सुधारने के निर्देश

- Today Raigarh News: आज से शुरू होगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह, पद्मश्री उषा बारले की पंडवानी से सजेगी पहली शाम

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
