एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश; गणेश पंडालों की सुरक्षा, 60-90 दिन में अपराध निकाल और साइबर जागरूकता पर विशेष जोर

रायगढ़, 12 सितंबर। आगामी गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण की समीक्षा की।
बैठक में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने, संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
गणेश उत्सव में पंडालों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी
बैठक में आगामी गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र की गणेश समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गणेश पंडालों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। समितियों को पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था रखने और रात के समय पंडाल की सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस को गणेश समितियों के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा उन्हें थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 का नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इसके अलावा पंडालों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बाहर से आने वाले कलाकारों की जानकारी पहले से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
गणेश विसर्जन को लेकर पहले से तैयार होगी कार्ययोजना
एसएसपी ने गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। समितियों को डीजे को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बनने देने और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
चक्रधर समारोह की सुरक्षा भी पुलिस के लिए अहम
आगामी चक्रधर समारोह को लेकर भी बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
पुलिस को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी रखने को कहा गया।
अपराधों की पेंडेंसी पर SSP नाराज
अपराध निकाल की समीक्षा के दौरान सामान्य अपराधों के लंबित रहने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि थानों की पेंडेंसी कम करने के लिए सीनियर आरक्षकों को भी विवेचना की जिम्मेदारी दी जाए।
प्रत्येक थाना प्रभारी को कम से कम दो सीनियर आरक्षकों को सामान्य अपराधों की विवेचना सौंपने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराधों का समय पर निराकरण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अनावश्यक रूप से मामले लंबित नहीं रहने चाहिए।
60 और 90 दिन में अपराध निकाल पर जोर
नए आपराधिक कानूनों के तहत 60 और 90 दिनों में अपराधों के निराकरण को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है, इसलिए अधिकारी इस मामले में गंभीरता से काम करें।
गुम इंसान के मामलों में न्यायालय के निर्देश के अनुसार सीधे अपराध दर्ज किए जाने से अपहरण के मामलों की पेंडेंसी बढ़ने पर भी समीक्षा हुई। एसएसपी ने अपहरण के मामले दर्ज होने के बाद बड़े स्तर पर प्रयास कर उनका जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हर महीने चलेगा अपराध निकाल अभियान
एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक माह अपराधों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में तीन महीने से अधिक पुराने मर्ग प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
ब्लैक स्पॉट पर MV Act की कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिले के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को ऐसे स्थानों पर लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।
‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर कार्रवाई तेज
बैठक में आबकारी एक्ट के मामलों में आई कमी पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब के खिलाफ अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अवैध कबाड़ और जुआ-सट्टा संबंधी सूचनाओं पर भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
किराएदारों और होटल में ठहरने वालों की होगी जांच
अप्रवासी नागरिकों की जांच और सत्यापन को लेकर भी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। प्रत्येक सप्ताह किराएदारों की जांच, होटलों की नियमित जांच और समाधान ऐप में किराएदारों तथा होटल में ठहरने वाले लोगों की अनिवार्य एंट्री सुनिश्चित करने को कहा गया।
साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ को आगे रखने का लक्ष्य
बैठक में प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में साइबर जागरूकता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है और रायगढ़ पुलिस को इसमें पीछे नहीं रहना है।
उन्होंने आमजन, विद्यार्थियों और विभिन्न वर्गों के बीच लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और फिल्म निर्माताओं, क्रिएटर्स एवं प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा
बैठक में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की प्रशिक्षण प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की अलग बैठक लेकर प्रशिक्षण से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेंद्र बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, राहुल उईके, शिखर मरावी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के थाना, चौकी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
Today Rashifal 12 सितंबर 2026: इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन और करियर में मिलेंगे नए मौके!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
