today-jamshedpur-news-canara-bank-robbery-42-lakh-cash-gold
गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बनाया बंधक, गार्ड से मारपीट; मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर दो बाइक से भागे अपराधी
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 5-6 अपराधी बैंक में घुसे और हथियारों के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया।
अपराधियों ने बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिया। इसके अलावा लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण भी लूटने की जानकारी सामने आई है।
रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए बदमाश

घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। उस समय बैंक खुला ही था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था।
बैंक गार्ड संतोष कुमार के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे। इससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे।
बैंक में प्रवेश करते ही अपराधियों ने हथियार दिखाकर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।
विरोध करने पर गार्ड से मारपीट
गार्ड संतोष कुमार ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की। आरोप है कि अपराधियों ने बंदूक की बट से उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।
इसके बाद हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को डराते हुए अपराधी सीधे बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे।
गन प्वाइंट पर खुलवाया बैंक चेस्ट
अपराधियों ने मैनेजर को हथियार के बल पर लेकर बैंक का चेस्ट खुलवाया। इसके बाद चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिया गया।
इसके साथ ही लॉकर में रखे काफी संख्या में कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए गए। वारदात के बाद सभी आरोपी दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े बैंक में डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
