मैच के दौरान स्मार्टफोन से कॉल करते नजर आए विराट कोहली, प्रीमियम iPhone Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ने खींचा ध्यान।
- 1. विराट कोहली के हाथ में नया iPhone Air नज़र आया, जिसकी कीमत और फीचर्स चर्चा में हैं।
- 2. रोहित शर्मा और आकाश अंबानी समेत कई सितारों के इस फोन को पसंद करने की बात सामने आई है।
- 3. iPhone Air की मोटाई 5.6mm बताई गई है और इसमें 12GB RAM व A19 Pro चिप का दावा किया गया है।

विराट कोहली के हाथ में दिखा iPhone Air
स्पोर्ट्स/टेक। मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने स्मार्टफोन से किसी को कॉल करते नजर आए। इसी दौरान उनके हाथ में दिखाई दे रहे फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट के हाथ में Apple का iPhone Air नजर आया।
इससे पहले भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी पिछले महीनों में इसी हैंडसेट का इस्तेमाल करते हुए स्पॉट हुए थे। वहीं ICC महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले के दौरान बिजनेस टायकून आकाश अंबानी को भी iPhone Air से मैच के वीडियो बनाते हुए देखा गया था।
6.5 इंच का OLED डिस्प्ले
iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज रोशनी में भी डिस्प्ले को देखने में मदद मिलती है।
A19 Pro चिप और 12GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A19 Pro 3nm चिपसेट दिया गया है। इसे 12GB RAM के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प मिलते हैं।
48MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल का Fusion प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का Ultra Wide Center Stage कैमरा दिया गया है।
फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।
सिर्फ 5.6mm पतला है फोन
iPhone Air की मोटाई 5.6mm और वजन करीब 165 ग्राम बताया गया है। फोन के फ्रंट और बैक पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है। पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग भी दी गई है।
फोन में 3149mAh बैटरी और iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
