कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पद | ₹51,780 तक मासिक वेतन
बालोद जिला पंचायत में विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) के तहत जिला और जनपद पंचायत स्तर पर संविदा भर्ती निकली है। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार कुल 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिला पंचायत बालोद कार्यालय में पहुंचना जरूरी है।

इन पदों पर होगी भर्ती
कंप्यूटर प्रोग्रामर – 1 पद: प्रथम श्रेणी में बीई कंप्यूटर साइंस/आईटी, एमसीए या एमएससी कंप्यूटर साइंस जैसी योग्यता निर्धारित है। मासिक संविदा वेतन ₹51,780 है।
कार्यक्रम अधिकारी – 1 पद: प्रथम श्रेणी में एमबीए, बीई, MRTM या गणित/भौतिकी में स्नातकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन ₹39,875 निर्धारित है।
सहायक प्रोग्रामर – 1 पद: कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी में एमएससी, एमसीए या बीई/बीटेक अथवा समकक्ष योग्यता जरूरी है। वेतन ₹35,165 है।
लेखापाल – 4 पद: न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम जरूरी है। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक की शर्त है। वेतन ₹23,350 है।
आयु सीमा और पात्रता
अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होना और रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को नियमानुसार आयु संबंधी छूट दी जाएगी। नियुक्ति सामान्यतः एक वर्ष की संविदा अवधि के लिए होगी।
ऐसे होगा चयन
चयन संबंधित पद के लिए निर्धारित मेरिट अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और संबंधित ग्रामीण विकास योजनाओं में अनुभव का वेटेज शामिल है। आवश्यकता से अधिक आवेदन आने पर कंप्यूटर कौशल परीक्षा भी ली जा सकती है।
आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी
आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, स्नातक/स्नातकोत्तर, कंप्यूटर योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, जाति सत्यापन प्रमाण पत्र/शपथ पत्र और छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण पत्र सहित संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। आवेदन में पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा।
आवेदन भेजने का तरीका
प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना होगा। लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है उसका नाम, वर्ग और अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से लिखना होगा। आवेदन 16 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला पंचायत बालोद में प्राप्त हो जाना चाहिए। हाथों-हाथ आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप बालोद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
