मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन के दौरान 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 300 से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

Highlight
🔴 राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
🔴 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रगतिशील किसान सम्मेलन में की बड़ी घोषणाएं
🔴 300 से अधिक विकास कार्यों को मिली नई गति
🔴 किसानों से आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की अपील
🔴 जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन में राजनांदगांव की सराहना
मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और धान के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विविधीकरण से किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
