Highlight Lines
🔴 होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिला
🔴 गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था युवक
🔴 घटना से पहले दोनों के बीच हुआ था विवाद
🔴 पुलिस युवती से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी
भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 19 वर्षीय युवक शादाब खान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शादाब खान मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात के दौरान उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड का फोन आने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती ने अपने हाथ में चीरा लगा लिया। बाद में युवक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला।
बुधवार सुबह युवती की नींद खुलने पर उसने अपने परिचितों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस ने युवती से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
