मथुरा-भरतपुर में ठहराव बदला, खजुराहो-उदयपुर और प्रतापनगर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन
हजरत निजामुद्दीन-इंदौर ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
रतलाम: उत्तर मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा खंड में मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल परिवर्तित मार्ग से गाजियाबाद, मितावली, आगरा फोर्ट और बयाना होकर इंदौर जाएगी।
परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन का मथुरा और भरतपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी लेने की अपील की गई है।
खजुराहो-उदयपुर के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

दुर्गापूजा और दीपावली के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को खजुराहो से रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
चंदेरिया स्टेशन पर शुक्रवार और मंगलवार को दोपहर 3 बजे आगमन तथा 3:02 बजे प्रस्थान होगा। वापसी में 04142 उदयपुर-खजुराहो स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को रात 10 बजे उदयपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
ट्रेन में एसी टू-टियर, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास के कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में चंदेरिया सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
प्रतापनगर-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन भी विशेष किराए पर संचालित होगी।
03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वडोदरा से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और रात 9:15/9:25 बजे रतलाम पहुंचेगी। इसके बाद शनिवार दोपहर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में 03109 कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 8 बजे रवाना होगी। यह बुधवार शाम 5:25/5:35 बजे रतलाम पहुंचेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा और प्रयागराज सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में एसी थ्री-टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। 03110 की बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
