रेणुकूट से विशाखापट्टनम जा रहा था ट्रक, बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा के पास रविवार रात हुआ हादसा; पुलिस और दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-43 पर केमिकल से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
केमिकल लेकर विशाखापट्टनम जा रहा था ट्रक
जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG 15 FJ 4994 केमिकल लेकर रेणुकूट से विशाखापट्टनम की ओर जा रहा था। इसी दौरान रविवार रात करीब 8 बजे बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में केमिकल लोड होने के कारण घटना को लेकर चिंता बढ़ गई।
पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचने तक ट्रक का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास से गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रुकवा दिया।
इसके बाद दमकल टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं
गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल (1,484)
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (813)
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर (719)
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी (711)
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार (677)
