रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान चौक-चौराहों पर रुके मंत्री, पुलिस और यातायात जवानों से मुलाकात कर उनके सेवा भाव की सराहना की

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता और आत्मीयता की मिसाल पेश की। रायपुर से दुर्ग प्रवास के दौरान उन्होंने रास्ते में विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर ड्यूटी पर तैनात पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने जवानों को मिठाई और उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
त्योहार पर ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुंचे मंत्री

दीपावली के अवसर पर जहां लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार मना रहे हैं, वहीं पुलिस और यातायात पुलिस के जवान नागरिकों की सुरक्षा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं।
ऐसे में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जवानों के बीच पहुंचकर उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। मंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ड्यूटी कर रहे जवानों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने जवानों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
जवानों का त्याग और समर्पण प्रेरणादायक : मंत्री
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पुलिस और यातायात पुलिस के जवान त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार सेवाएं देते हैं। उनका त्याग, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त करने का पर्व है। ऐसे अवसर पर समाज की सुरक्षा में जुटे जवानों के साथ खुशियां साझा करना विशेष सुखद अनुभूति है।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके अथक परिश्रम और समर्पण के कारण ही नागरिक अपने परिवारों के साथ सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने सभी जवानों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

