शादी में आ रही बाधा दूर करने और बीमारी ठीक करने का दिया था झांसा, अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाने का आरोप; घरघोड़ा पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
रायगढ़, 09 नवंबर 2026। जिले में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर महिला का शारीरिक शोषण करने तथा उससे करीब 6 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। घरघोड़ा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर पीड़िता को घरघोड़ा बुलाया था। वहां पूजा-पाठ के दौरान अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने और इसके बाद दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
परिचित महिला के माध्यम से आरोपी से हुई थी पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय अविवाहित महिला निवासी लैलूंगा ने 5 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर शारीरिक शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना का मूल स्थान घरघोड़ा थाना क्षेत्र होने के कारण प्रकरण उसी दिन घरघोड़ा पुलिस को स्थानांतरित किया गया। इसके बाद पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में एक परिचित महिला के माध्यम से उसे चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी। बताया गया था कि आरोपी हाथ देखकर भविष्य बताता है और झाड़-फूंक तथा दवाओं के माध्यम से बीमारियों का इलाज करता है। पीड़िता ने मोबाइल पर आरोपी से संपर्क कर शरीर में दर्द रहने और विवाह नहीं हो पाने की समस्या बताई।
आरोपी ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी।
पूजा-पाठ के बहाने किराये के मकान में बुलाया
पीड़िता के मुताबिक, 8 मार्च 2026 को चंद्र कुमार ने इलाज और पूजा-पाठ के बहाने उसे रायगढ़ रोड, घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। पीड़िता बस से घरघोड़ा पहुंची, जहां आरोपी उसे बाइक से अपने मकान ले गया। वहां पहले से एक महिला मौजूद थी, जिसे आरोपी ने गायत्री महंत बताते हुए पूजा-पाठ करने वाली महिला के रूप में परिचित कराया।
पीड़िता के अनुसार, गायत्री ने उसकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की और पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी तथा लड्डू मंगवाए। सामग्री उपलब्ध कराने के बाद उसे नहाकर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा गया। गायत्री ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं महिला है और पूजा के दौरान वहीं मौजूद रहेगी।
अभिमंत्रित जल बताकर दवा मिला पानी पिलाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पूजा स्थल पर पहुंचने के कुछ देर बाद चंद्र कुमार आया और पूजा-पाठ व हवन करने लगा। इसी दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के कुछ समय बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि इसी हालत में चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने बीमारी ठीक करने और विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के नाम पर अपने कृत्य को सही ठहराने का प्रयास किया।
पूजा-पाठ और बिजनेस में काम दिलाने के नाम पर 6 लाख वसूले
शिकायत के अनुसार, आरोपी चंद्र कुमार और उसकी महिला सहयोगी ने पूजा-पाठ और हवन के नाम पर पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर पीड़िता पर और रुपये देने का दबाव बनाया।
पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग बहानों से पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये वसूले गए। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया।
पुलिस जांच में सामने आई दोनों आरोपियों की मिलीभगत
मामले में घरघोड़ा थाना में अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की और दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और विवेचना में सामने आया कि चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे। दोनों ने कथित तौर पर मिलकर पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने घरघोड़ा बुलाने और पूजा के दौरान नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने बताया कि विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 8 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में की गई। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी और विवेचना में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी ने लोगों से की अंधविश्वास से बचने की अपील
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
गिरफ्तार आरोपी
- चंद्र कुमार जायसवाल, पिता स्व. दाताराम जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टांडीपार, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़। हाल मुकाम अस्पताल पारा, प्रहलाद सिदार का किराये का मकान, लैलूंगा, जिला रायगढ़।

- गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत, पति निर्मल मानिकपुरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गेरसा सुकवासीपारा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं
गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन
सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

