कवर्धा। ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड की ग्राम पंचायत गंडईखुर्द से किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

🔴 Highlight Lines
🔴 कबीरधाम से वीबी-जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ
🔴 ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका से जोड़ने की पहल
🔴 तिरुपति से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े
🔴 मानव श्रृंखला और पौधरोपण से दिया जागरूकता का संदेश
योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से किया। वे वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी जुड़े और योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर योजना के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्तर पर पौधरोपण भी किया गया।
राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
