रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन क्लीन हंट” अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने वर्ष 2024 के बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी बजरंग सोनी को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार था।

🔴 Highlight Lines
🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट में बाइक चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
🔴 कुनकुरी से दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
🔴 2024 में सिसरिंगा बस स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक
🔴 सह-आरोपी पहले ही गिरफ्तार, अब मुख्य फरार भी पुलिस गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार ग्राम आमानाय निवासी देवानसाय कोरवा ने अगस्त 2024 में थाना धरमजयगढ़ में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सिसरिंगा बस स्टैंड से चोरी हुई थी। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान अक्टूबर 2024 में पुलिस ने सह-आरोपी अमरनाथ सोनी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली थी। पूछताछ में उसने अपने साथी बजरंग सोनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इसके बाद से बजरंग सोनी लगातार फरार चल रहा था।
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत मिली सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस ने जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
