Highlight Lines
🔴 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
🔴 कॉस्मेटिक चोरी का लगाया गया था आरोप
🔴 सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी
🔴 दुकान संचालकों पर मामला दर्ज, दुकान सील
कोरिया। बैकुंठपुर में पुलिस आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर चोरी के आरोप से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि उसकी वजह से परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी बहन के साथ एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी, जहां उस पर कॉस्मेटिक चोरी का आरोप लगाया गया। आरोप है कि दुकान संचालकों ने उससे लिखित बयान भी लिया और स्कूटी जब्त कर ली। अगले दिन स्कूटी वापस लेने पहुंचे परिजनों से कथित रूप से रकम की मांग की गई।
घटना के बाद छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने दुकान संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आक्रोशित परिजनों और महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने दुकान को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
