Highlight Lines
🔴 भटगांव विधानसभा के 97 गांवों में बिजली विस्तार को मिली मंजूरी
🔴 11.62 करोड़ रुपये की लागत से जनजातीय क्षेत्रों में पहुंचेगी बिजली
🔴 भैयाथान, ओड़गी और सूरजपुर के 230 मोहल्लों को मिलेगा लाभ
🔴 बच्चों की पढ़ाई, कृषि और स्वरोजगार को मिलेगा नया बल
सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्य को मंजूरी दी गई है।

11.62 करोड़ रुपये से होगा बिजली विस्तार
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से करीब 11.62 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके माध्यम से सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांवों और जनजातीय बस्तियों तक बिजली सुविधा पहुंचाई जाएगी।
तीन विकासखंडों के 230 मोहल्लों को मिलेगा लाभ
राज्य शासन के अनुसार परियोजना के तहत—
- भैयाथान विकासखंड के 36 गांवों के 109 मोहल्लों/पारों में विद्युत विस्तार होगा।
- ओड़गी विकासखंड के 32 गांवों के 68 मोहल्लों/पारों को बिजली सुविधा मिलेगी।
- सूरजपुर विकासखंड के 29 गांवों के 53 मोहल्लों/पारों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
कुल मिलाकर 97 गांवों के लगभग 230 मोहल्लों/पारों में विद्युत सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार
परियोजना पूरी होने के बाद बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था, कृषि कार्य, घरेलू सुविधाओं और ग्रामीण स्वरोजगार को बड़ा लाभ मिलेगा। जिन क्षेत्रों में अब तक पर्याप्त बिजली सुविधा नहीं थी, वहां भी विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
