बोले- सद्भाव और भाईचारे के संकल्प को मजबूत कर विकसित भारत की ओर बढ़ें

नई दिल्ली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस और संघर्ष को याद किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने विभाजन के दौरान असहनीय पीड़ा झेली और अपने परिजनों को खोया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विभाजन का वह दौर ऐसा इतिहास है, जिसने कई जिंदगियों को तहस-नहस कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों को अपनों से बिछड़ने और असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कामना की कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमारे राष्ट्र में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के संकल्प को और मजबूत करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी लोग मिलकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।
विभाजन के दौर से उभरकर राष्ट्र निर्माण में दिया योगदान
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में संस्कृत का एक उद्धरण भी साझा किया। उन्होंने विभाजन के भयावह दौर से उभरकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले सभी देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने अपने साहस और शक्ति से यह साबित किया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संकल्पों को पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने विभाजन से प्रभावित लोगों के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए देश में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
Most Popular
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल (557)
- रोनाल्डो का दमदार कमबैक, दो गोल की बदौलत पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा, नॉकआउट की दावेदारी हुई मजबूत (82)
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार (51)
- रायगढ़ में घर की नींव से निकले 27 कोबरा के अंडे! मानसून में बढ़ा सांपों का खतरा, सर्पदंश से 3 की मौत (46)
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (39)
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
