सांसद महेश कश्यप ने फहराया तिरंगा, शहीद जवानों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

बीजापुर। नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार 80वां स्वतंत्रता दिवस नए उत्साह और ऐतिहासिक माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के बाद आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण, शांति और विकास में सभी से भागीदारी की अपील की।
शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान
समारोह में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड में बस्तर फाइटर महिला रही प्रथम
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड एवं मार्चपास्ट के सीनियर वर्ग में बस्तर फाइटर महिला ने प्रथम स्थान हासिल किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बीजापुर द्वितीय और डीआरजी जिला पुलिस तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर असैन्य वर्ग में एनसीसी ने प्रथम, एनएसएस ने द्वितीय और गाइड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बीजापुर प्रथम, एकलव्य आदर्श विद्यालय बीजापुर द्वितीय और कन्या रेसिडेंशियल पोटा केबिन बीजापुर तृतीय स्थान पर रहा।
विजेता प्रतिभागियों को सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।
कलेक्टोरेट में भी हुआ ध्वजारोहण
मुख्य समारोह से पहले कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर विश्वदीप ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जिलेवासियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नक्सल मुक्त बीजापुर में इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांति, विकास और लोकतांत्रिक विश्वास की नई शुरुआत के रूप में खासा महत्वपूर्ण रहा।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- रायपुर में एक ही रात चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; एक आरोपी फरार
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
