1947 के विभाजन में विस्थापन और हिंसा झेलने वाले लोगों को किया याद, युवाओं ने लिया राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संकल्प

जांजगीर, 14 अगस्त 2026। देश के विभाजन के दौरान नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों को विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष का सामना करना पड़ा था। उन्हीं पीड़ितों और उनके बलिदान को याद करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।
इसी क्रम में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और पीड़ा झेलने वाले लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से परिचित कराना रहा।
प्राचार्य की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के संघर्षों और उनके द्वारा झेली गई कठिन परिस्थितियों को याद किया गया। छात्रों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं तथा उसके सामाजिक और मानवीय प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
इतिहास को याद करने का उद्देश्य सद्भाव मजबूत करना
युवाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले ने कहा कि इतिहास के ऐसे त्रासद अध्यायों को याद करने का उद्देश्य समाज में विद्वेष पैदा करना नहीं है। बल्कि इससे आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से इतिहास से सीख लेकर सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय एकता और अखंडता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन अवसर पर देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को सदैव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा एवं डॉ. पुष्पा सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, NSS स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
