कच्चे मकान से पक्के भवन तक पहुंचा आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को मिला सुरक्षित और सीखने के अनुकूल वातावरण

सूरजपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। इसकी एक प्रेरक तस्वीर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में देखने को मिल रही है। यहां विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नए आंगनबाड़ी भवन ने नौनिहालों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया है।
कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।
बारिश में होती थी परेशानी, अब मिला सुरक्षित भवन

मसीरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हीरामणी राजवाड़े ने बताया कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित होता था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को बैठाने और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने में काफी परेशानी होती थी।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित रहते थे। इस समस्या के समाधान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बुधराम सिंह के सामने नए भवन की आवश्यकता रखी।
प्रशासन की पहल से बना नया आंगनबाड़ी भवन
ग्राम पंचायत ने नए आंगनबाड़ी भवन के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए भवन का निर्माण कराया।
नए भवन के बनने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र की पूरी तस्वीर बदल गई है।
बच्चों और अभिभावकों का बढ़ा भरोसा
पक्के भवन में अब बच्चों को बारिश, तेज धूप और मौसम की अन्य परेशानियों से सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो रही है, वहीं अभिभावकों का भरोसा भी पहले की तुलना में बढ़ा है।
केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराई जा रही हैं। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।
विकास योजना से संवरा बचपन
मसीरा का नया आंगनबाड़ी भवन ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के सकारात्मक प्रभाव का उदाहरण बनकर सामने आया है। सुरक्षित और सुविधाजनक भवन मिलने से जहां आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन आसान हुआ है, वहीं बच्चों को सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को दर्शाती है, बल्कि नौनिहालों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम भी है।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
