सूरजपुर के मोहरसोप जंगल में मिला 5-6 दिन पुराना शव, मृतक की पहचान नहीं; MP-UP सीमा से जुड़ा हो सकता है मामला

सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरसोप में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगल में कब्र से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बारिश और जंगली जानवरों द्वारा कब्र खोदे जाने के बाद शव का ऊपरी हिस्सा बाहर आ गया था। सोमवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जंगल में दफन मिला युवक का शव
सूचना मिलते ही मोहरसोप पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चांदनी बिहारपुर थाना प्रभारी आरपी साहू, एफएसएल टीम और तहसीलदार करमचंद जाटवर भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घने जंगल में ग्रामीणों की मदद से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
मौके से बोरे, रस्सियां और नमक के पैकेट मिले
पुलिस को घटनास्थल से दो खाली बोरे, कुछ रस्सियां, मृतक के कपड़े और नमक के करीब 11 खाली पैकेट मिले हैं। इन सामानों की बरामदगी के बाद पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को जंगल में लाकर दफन किया गया होगा।
कब्र में नमक के पैकेट मिलने से यह भी आशंका जताई जा रही है कि शव को जल्दी गलाने के उद्देश्य से नमक का इस्तेमाल किया गया हो। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
30 से 32 साल के युवक का शव
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़ा हो सकता है मामला
घटनास्थल चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ऐसे इलाके में स्थित है, जो मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि मृतक स्थानीय क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्य का रहने वाला भी हो सकता है।
मृतक की पहचान नहीं होने के कारण फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त करना है। पुलिस ने आसपास के थानों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के संबंधित थाना प्रभारियों को भी शव मिलने की सूचना भेजी है।
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस को हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे ..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
