रिक्त सीटों वाले सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी, पहले 14 अगस्त थी अंतिम तारीख

रायपुर। प्रदेश के सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी कॉलेजों में लागू होगी, जहां अभी भी सीटें रिक्त हैं।
प्रवेश की तारीख बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय-सीमा के भीतर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस निर्णय का लाभ मिलने की उम्मीद है।
पहले 14 अगस्त थी अंतिम तारीख
इससे पहले विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की अनुमति से कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं। वहीं, कई विद्यार्थी भी निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं ले सके।
इसी को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।
रिक्त सीटों पर ही मिलेगा दाखिला
नई समय-सीमा का लाभ केवल उन कॉलेजों में मिलेगा, जहां संबंधित पाठ्यक्रम में सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेकर समय पर आवेदन करना होगा।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रवेश की तारीख बढ़ाने के निर्णय को छात्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। तारीख बढ़ने से ऐसे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिलेगा, जो किसी वजह से पहले दाखिला नहीं ले पाए थे।
देश प्रहरी न्यूज़ यूट्यूब चैनल भी देखे …..
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- आज का राशिफल — 24 अगस्त 2026, सोमवार
- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर रायपुर में सजा विज्ञान का मंच, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
- दृष्टिबाधित बच्चों ने सीखा स्मार्टफोन चलाना, डिजिटल तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- जुनवानी की बिहान दीदियों ने राखी निर्माण से कमाए डेढ़ लाख रुपये, बीज राखियों ने बनाई अलग पहचान
