आर्थिक सहायता के साथ रोजगार, तकनीक और उद्यमिता से जुड़ रहीं महिलाएं; महतारी सदन बन रहे सशक्तिकरण के नए केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब केवल नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में दिखने वाला बदलाव बन रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ रोजगार, तकनीक, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले जारी कर महिलाओं को आर्थिक संबल दिया गया।
महतारी वंदन से आर्थिक मजबूती
महतारी वंदन योजना के तहत नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों के साथ परिवार के खर्चों में भी योगदान दे रही हैं। इससे महिलाओं में आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
लखपति दीदी और ड्रोन दीदी से नए अवसर
स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और छोटे व्यवसायों के जरिए आय बढ़ा रही हैं। वहीं ड्रोन दीदी जैसी पहल महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार के नए अवसर दे रही है।
ई-रिक्शा दीदी से रोजगार की राह
ई-रिक्शा जैसी पहल महिलाओं को परिवहन क्षेत्र में रोजगार का अवसर दे रही है। इससे उन्हें आय के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
महतारी सदन बनेगा महिलाओं का मंच
ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण, बैठक, आजीविका और आर्थिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महतारी सदन विकसित किए जा रहे हैं। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 481 महतारी सदनों की स्वीकृति दी गई है।
महतारी वंदन से आर्थिक संबल, लखपति दीदी से आय, ड्रोन दीदी से तकनीक और ई-रिक्शा दीदी से रोजगार—इन पहलों के जरिए महिलाओं को सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायपुर के गुढ़ियारी में धार्मिक प्रतिमाओं से तोड़फोड़, इलाके में तनाव; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
- LCIT कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल’ से नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, IG रामगोपाल गर्ग ने दिए सफलता के मंत्र
- सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने निलंबित शिक्षकों की होगी समीक्षा, 800 से अधिक मामले जांच के दायरे में
- सेवारत शिक्षकों के लिए साल में तीन बार विभागीय TET की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी सहमति
- महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, आत्मनिर्भर बन रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं
