मानविकी विषयों की उपयोगिता से लेकर यातायात सुरक्षा और अनुशासन तक पर IG ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, NCC कैडेट्स हुए सम्मानित

बिलासपुर। एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बिलासपुर में कला एवं मानविकी विभाग द्वारा नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘वेनिस कार्निवल- द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (IPS) रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि IG रामगोपाल गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद राष्ट्रगीत और राज्यगीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का श्रीफल, पौधा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एलसीआईटी के चेयरमैन प्रमोद जैन, ट्रस्टी, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, NCC अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मानविकी विषयों का बताया महत्व

अपने संबोधन में IG रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को कला एवं मानविकी विषयों के महत्व और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, भाषा और अर्थशास्त्र जैसे विषय UPSC, CGPSC, पुलिस सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को केवल परीक्षा और अंक तक सीमित न रहने की सलाह दी और ज्ञान के साथ अच्छे चरित्र, अनुशासन और सही सोच विकसित करने पर जोर दिया।
विद्यार्थियों को बताए सफलता के मंत्र
IG गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों को दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ईर्ष्या से दूर रहकर आत्म-विकास, सहकारिता और ज्ञान बांटने की भावना अपनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क, एकाग्रता और सही रणनीति भी जरूरी है। साथ ही समय के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों से हर पल का सदुपयोग करने की अपील की।
यातायात सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर
कार्यक्रम में IG ने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों को भी समझने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
रिसर्च और NCC कैडेट्स को लेकर कही बड़ी बात
IG गर्ग ने कहा कि रिसर्च केवल विज्ञान के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। समाजशास्त्र जैसे विषयों के विद्यार्थी नशे और ड्रग्स जैसी सामाजिक समस्याओं पर शोध कर सरकार की नीति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले NCC छात्र-छात्राओं को IG रामगोपाल गर्ग ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एलसीआईटी के चेयरमैन प्रमोद जैन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवागत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायपुर के गुढ़ियारी में धार्मिक प्रतिमाओं से तोड़फोड़, इलाके में तनाव; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

- LCIT कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल’ से नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, IG रामगोपाल गर्ग ने दिए सफलता के मंत्र

- सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने निलंबित शिक्षकों की होगी समीक्षा, 800 से अधिक मामले जांच के दायरे में

- सेवारत शिक्षकों के लिए साल में तीन बार विभागीय TET की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी सहमति

- महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, आत्मनिर्भर बन रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

