नेपाल में 626 और तिब्बत में 7 लोगों की मौत, 320 भारतीय नागरिक भी संपर्क से बाहर

नेपाल/तिब्बत। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के बाद तबाही का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। नेपाल की आपदा एजेंसी के अनुसार नेपाल में अब तक 626 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं। वहीं चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तिब्बत में 7 लोगों की मौत हुई है और 554 लोग अब भी लापता हैं।
दोनों क्षेत्रों के आंकड़ों को मिलाने पर सीमा क्षेत्र में मृतकों की संख्या 633 हो गई है, जबकि करीब 2,980 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान जारी रहने के कारण इन आंकड़ों में बदलाव की संभावना है।
622 पर्यटक अब भी संपर्क से बाहर
इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में विदेशी नागरिकों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के साथ भारतीय नागरिक भी आए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 622 पर्यटक अब भी संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 473 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार 320 भारतीय नागरिक अभी संपर्क से बाहर हैं, जबकि 84 भारतीयों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। इनमें तमिलनाडु के 21 कैलाश मानसरोवर यात्री भी शामिल हैं, जो सुरक्षित दिल्ली पहुंच चुके हैं।
चीन की तरफ भी भारतीय सुरक्षित
विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन के तिब्बत क्षेत्र में करीब 400 भारतीय सुरक्षित हैं, जबकि 149 भारतीय भारत-नेपाल सीमा पार कर चुके हैं। भारत ने नेपाल को NDRF सहित हर संभव सहायता की पेशकश की है।
नई बाढ़ का खतरा भी बढ़ा
राहत-बचाव अभियान के बीच कुछ इलाकों में नई बाढ़ का खतरा भी सामने आया है। मलबे से बनी झीलों और संभावित नए जलप्रवाह के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। नेपाल और तिब्बत दोनों तरफ राहत टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक आपदा का पूरा नुकसान और जनहानि का आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है।
इसे भी पढ़े…..
नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद बढ़ा खतरा, दो अन्य ग्लेशियरों पर रखी जा रही नजर
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




