मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- बिजली के निजीकरण की सरकार की कोई मंशा नहीं, कांग्रेस पर दुष्प्रचार का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार का रुख साफ करते हुए कहा कि राज्य में बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।
बिजली निजीकरण पर क्या बोले CM साय
राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामान्य प्रक्रिया को बिजली निजीकरण की तैयारी बताना सही नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेशवासियों से भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का ठेका देने की तैयारी कर रही है।
‘समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।
बच्चों को अंतरिक्ष का ज्ञान देने पर जोर
CM साय ने कहा कि बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में जानकारी देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी इस दिशा में काम जारी है।
मुख्यमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में समाज के सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




