सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बिगड़ा संतुलन, ट्रक के नीचे दबा था श्रमिक रजी उरांव; पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायगढ़, 10 सितंबर। तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार एक श्रमिक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। JCB और हाइड्रा क्रेन की मदद से श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।
सामने से आ रहे वाहन को साइड देने में पलटा ट्रक
जानकारी के अनुसार नागरामुड़ा, तमनार से वन विभाग के ट्रक में लकड़ियां लोड कर उन्हें रायगढ़ डिपो ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कसडोल और घटोरिया मंदिर के बीच अमरैय्या के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया।
देखते ही देखते लकड़ी से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक के केबिन में चालक और कुछ श्रमिक मौजूद थे।
केबिन तोड़कर निकले चालक और अन्य श्रमिक
ट्रक के पलटने के बाद चालक और कुछ श्रमिकों ने केबिन को तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन इसी दौरान श्रमिक रजी उरांव, पिता धनसाय उरांव, निवासी उर्दना, रायगढ़ ट्रक के नीचे फंस गया।
बताया गया कि रजी उरांव का कमर से नीचे का हिस्सा ट्रक के नीचे दबा हुआ था। स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया।
पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शुरू किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए।
पुलिस और ग्रामीणों ने सबसे पहले ट्रक के नीचे फंसे श्रमिक के आसपास की मिट्टी हटाकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का वजन अधिक होने के कारण श्रमिक को सुरक्षित निकालना संभव नहीं हो सका।
इसे भी पढ़े…..
आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: आज खुल सकता है किस्मत का दरवाजा, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ!
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
JCB के बाद हाइड्रा क्रेन की ली गई मदद
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल JCB बुलवाई। इसके बाद भी श्रमिक को निकालना मुश्किल होने पर स्थानीय कंपनी से हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर बेहद सावधानी से ट्रक को उठवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रजी उरांव को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बाहर निकलते ही एंबुलेंस से अस्पताल भेजा
पुलिस ने रेस्क्यू के साथ ही घायल श्रमिक के उपचार की व्यवस्था भी कर ली थी। घटनास्थल पर पहले ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। श्रमिक को बाहर निकालते ही उसे एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।
समय पर पुलिस के पहुंचने और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा सका। फिलहाल श्रमिक का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
इसे भी पढ़े…..
- जशपुर में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

- जशपुर के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेने का अवसर

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री टंक राम वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

- रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा कला का महासंगम, 10 दिनों तक चक्रधर समारोह में देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति

- कवर्धा ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने लिया जायजा, नए स्थान पर बनी सहमति की दिशा में चर्चा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
