17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, स्कूलों से गांवों तक होंगी गतिविधियां; युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान को जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए जनपद, तहसील, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाए।
विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करने पर जोर
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने अभियान में युवाओं, महिलाओं, स्वयं-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़े…..
तमनार में लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक पलटा, नीचे दबा श्रमिक; JCB-हाइड्रा से करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर की जाएगी।
इसके बाद पूरे एक महीने तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
स्कूलों में होंगे चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सपनों और विकसित भारत की उनकी कल्पना को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित होगा। इसमें पोषण और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ से मिलेगा योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड और विधानसभा स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं ‘कहानी बदलाव की’ और ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक और सेवा ज्योति यात्रा से बढ़ेगी जागरूकता
अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत नदियों एवं घाटों की सफाई सहित विभिन्न सार्वजनिक सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।
इसके साथ ही जिलेभर में जनभागीदारी यात्राओं के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
तैयारियां अंतिम चरण में
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभी विभागों के साथ समन्वय कर विभिन्न कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक तथा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
- जशपुर में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

- जशपुर के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेने का अवसर

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री टंक राम वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

- रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा कला का महासंगम, 10 दिनों तक चक्रधर समारोह में देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति

- कवर्धा ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने लिया जायजा, नए स्थान पर बनी सहमति की दिशा में चर्चा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
