raigarh-robbery-gang-kotraroad-police-arrest
कोतरारोड़ पुलिस ने दो वारदातों का किया खुलासा, 3 मोबाइल, ₹1000 नकद और जावा-पल्सर बाइक बरामद; पांच से अधिक आरोपी मिलने पर लूट का मामला डकैती में बदला

रायगढ़, 11 सितंबर। शहर में राहगीरों को घेरकर मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, ₹1000 नकद और वारदात में इस्तेमाल जावा तथा पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामले में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने के बाद पुलिस ने लूट की धाराओं में बदलाव करते हुए BNS की धारा 310(2) के तहत डकैती की धारा जोड़ी है।
पहली वारदात में दो सेल्समैन को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को गेल्वे कंपनी के सेल्समैन गोविंद सिंह धुर्वे और उनके साथी नरेश सिंह किरोड़ीमलनगर रेलवे लाइन के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान विमल उरांव अपने 6-7 साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों में वहां पहुंचा और दोनों से पैसे की मांग की।
पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद दोनों को पास स्थित श्मशान के पास ले जाकर भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नरेश सिंह के मोबाइल से एक दुकान पर ₹4,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद मोबाइल वापस कर दिया गया। मारपीट में गोविंद सिंह के होंठ और गाल पर चोट आई।
इस मामले में कोतरारोड़ थाने में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
रेलवे स्टेशन के पास दूसरे सेल्समैन से भी लूट
दूसरी घटना में गेल्वे कंपनी के ही सेल्समैन आर्यन बंजारे को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच आर्यन रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।
रेलवे स्टेशन चौक के पास लाल रंग की पल्सर और एक अन्य बाइक में सवार 6-7 युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर रेडमी 9 प्रो मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में पैन कार्ड और आधार कार्ड भी रखे थे।
इस मामले में अपराध क्रमांक 332/2026 के तहत कोतरारोड़ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया लूट का गिरोह
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और संदिग्धों की जानकारी जुटाने के बाद कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार नरेश सिंह से ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए ₹4,000 में से बची ₹1,000 की रकम का आरोपियों ने आपस में बंटवारा किया था। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने लूट में शामिल अन्य आरोपियों की भी पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया।
3 मोबाइल, ₹1000 और दो बाइक बरामद
कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
- 3 मोबाइल फोन
- ₹1,000 नकद
- 1 जावा मोटरसाइकिल
- 1 पल्सर मोटरसाइकिल
बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक लूटा गया पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव के कब्जे से मिला, जबकि ऑनलाइन ट्रांसफर के बाद बची ₹1,000 की रकम विधि से संघर्षरत बालक से बरामद की गई।
पांच से ज्यादा आरोपी मिलने पर डकैती की धारा जोड़ी
जांच के दौरान मामले में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने पर पुलिस ने पहले दर्ज लूट की धाराओं में आवश्यक संशोधन किया। पुलिस ने धारा 309(6), 3(5) BNS को हटाकर धारा 310(2) BNS के तहत डकैती का अपराध जोड़ा है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में:
- विमल उरांव, उम्र 22 वर्ष, कोसमपाली गोदामडिपा
- रितेश कुमार महंत उर्फ गोल्डी, उम्र 21 वर्ष, कोसमपाली अटल चौक
- दुर्गेश चौहान, उम्र 19 वर्ष, गोदामडिपा कोसमपाली
- बिट्टू उर्फ विवेक पटैल, उम्र 22 वर्ष, कुथुर, जिला जांजगीर-चांपा
- महावीर पटैल, उम्र 19 वर्ष, कुथुर, जिला जांजगीर-चांपा
- ऋषि चौहान, उम्र 19 वर्ष, गोदामडिपा कोसमपाली
इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह, एएसआई मनमोहन बैरागी, आरक्षक मनोज यादव, बंशी रात्रे, राजेश खाण्डे, चुड़ामणी गुप्ता और चन्द्रेश पाण्डेय की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी और लूट की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़े…..
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को झांसी बुलाने का आरोप, रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म की शिकायत; IG के आदेश पर FIR
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- सारंगढ़ में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सीपेज की समस्या पर जताई नाराजगी

- मछली पालन में छत्तीसगढ़ की नई पहल, केज कल्चर से बढ़ेगा उत्पादन; किसानों को बीमारी पहचानने की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग

- चार महीने में संगठित अपराध के 5 आरोपियों को सजा, घरघोड़ा पुलिस की मजबूत विवेचना से कोर्ट में दोषसिद्धि

- मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली 19 राज्यों की जिम्मेदारी

- यूपी में ₹6,566 करोड़ का बड़ा निवेश, मेरठ-उन्नाव बनेंगे एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग के नए हब

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
