बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक लगाएंगी बड़े प्लांट; हजारों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के साथ स्थानीय सप्लाई चेन को भी मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दुनिया की तीन प्रमुख पैकेजिंग कंपनियां बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक प्रदेश में बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रही हैं। मेरठ और उन्नाव में इन तीनों कंपनियों की परियोजनाओं से कुल ₹6,566 करोड़ के प्रस्तावित निवेश का रास्ता तैयार हुआ है।
इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी से मिले ग्लोबल कंपनियों के प्रतिनिधि
गुरुवार को क्राउन होल्डिंग्स और बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को लेकर चर्चा हुई।
क्राउन की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी डाल्मा नोवेस और बेवरेज कैन, यूरोप-मध्य पूर्व एवं अफ्रीका के अध्यक्ष मार्क केचेसन शामिल रहे। वहीं बॉल कॉर्पोरेशन की ओर से CEO रॉन लुईस समेत बोर्ड सदस्य कैरी कॉजी और मैंडी ग्लू मौजूद रहे।
उन्नाव में क्राउन लगाएगी भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
क्राउन पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) में अपना ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन प्लांट स्थापित कर रही है।
करीब 40 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना में ₹2,078.44 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। खास बात यह है कि भारत में क्राउन की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रही है।
प्लांट की शुरुआती क्षमता करीब 116.2 करोड़ एल्युमिनियम कैन प्रतिवर्ष होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 178.6 करोड़ कैन सालाना तक किया जा सकेगा।
परियोजना से करीब 209 प्रत्यक्ष और 1,500 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन लगाएगी ₹2,913 करोड़
ग्लोबल पैकेजिंग कंपनी बॉल कॉर्पोरेशन की इकाई बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के IMLC में एल्युमिनियम बेवरेज कैन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की तैयारी में है।
करीब 40 एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना में ₹2,913 करोड़ के निवेश की योजना है। परियोजना के जरिए बेवरेज और पैकेजिंग के साथ-साथ FMCG, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एंसिलरी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
उन्नाव में कैनपैक का ₹1,574 करोड़ का प्रोजेक्ट
कैनपैक इंडिया भी उन्नाव स्थित IMLC में ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। कंपनी की इस परियोजना में ₹1,574.62 करोड़ का प्रस्तावित निवेश है।
करीब 26 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाली इकाई की उत्पादन क्षमता लगभग 130 करोड़ कैन प्रतिवर्ष बताई गई है।
इस तरह अकेले उन्नाव में क्राउन और कैनपैक की दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएं स्थापित होंगी, जबकि मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन की परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम पैकेजिंग उद्योग को नया आधार देगी।
हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद
इन परियोजनाओं का असर केवल एल्युमिनियम कैन के उत्पादन तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। बड़े प्लांट शुरू होने के साथ इनके आसपास कच्चे माल, मशीनरी, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, मेंटेनेंस और अन्य एंसिलरी सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।
इससे स्थानीय MSME और सप्लायर कंपनियों को ग्लोबल कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका मिल सकता है।
स्थानीय सप्लाई चेन को मिलेगा बढ़ावा
तीनों कंपनियों के निवेश से उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम पैकेजिंग की एकीकृत वैल्यू चेन विकसित होने की उम्मीद है। इससे बेवरेज और FMCG कंपनियों को प्रदेश में ही बड़े पैमाने पर पैकेजिंग सप्लाई उपलब्ध कराने का आधार मजबूत होगा।
साथ ही टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्किल डेवलपमेंट, स्थानीय सोर्सिंग और सप्लायर नेटवर्क के विस्तार को भी गति मिलने की संभावना है।
IMLC बन रहे बड़े निवेश के केंद्र
बॉल कॉर्पोरेशन की परियोजना मेरठ IMLC, जबकि क्राउन और कैनपैक की परियोजनाएं उन्नाव IMLC में प्रस्तावित हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक भूमि, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को एक साथ जोड़कर बड़े मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करने पर जोर दे रही है।
मेरठ और उन्नाव में प्रस्तावित ₹6,566 करोड़ का संयुक्त निवेश इसी औद्योगिक मॉडल को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के जमीन पर उतरने से उत्तर प्रदेश में एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग सेक्टर की नई औद्योगिक पहचान बन सकती है।
इसे भी पढ़े…..
जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती को झांसी बुलाने का आरोप, रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म की शिकायत; IG के आदेश पर FIR
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
