मोटरसाइकिल से कई गांवों का दौरा, वीर शहीदों को नमन कर विकसित भारत का लिया संकल्प

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में मोटरसाइकिल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान गांवों की गलियों और ग्रामीण रास्तों पर लहराते तिरंगों ने देशभक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत लोरमी के पुराना बस स्टैंड, तहसील चौक और झंझपुरी से हुई। इसके बाद यात्रा डोंगरिया, उरईकछार, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही, गोड़खाम्ही और बोड़तराकला होते हुए दाऊकापा पहुंची।
वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
तिरंगा यात्रा का समापन दाऊकापा में हुआ। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर शहीदों को नमन करने और उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। यह भारत माता के सम्मान और घर-घर देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प भी है।
उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना होगा।
अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी को कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा, “एक नागरिक एक कदम आगे बढ़ाएगा, तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा।”
- रायगढ़ में पत्नी की हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार; शव जलाकर हड्डियां जमीन में दबाईं
- छत्तीसगढ़ में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- महासमुंद में कीटनाशक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, 7 प्रतिष्ठानों को नोटिस
- मोहला में किसानों को शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण, 94 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण
- रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
