स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में हुआ आयोजन, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

नागरिकों को सुविधाओं का लाभ दिलाना जिम्मेदारी
कलेक्टर कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों से नागरिकों को शासन की सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाना चाहिए।
अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Hi There, I came across your website and noticed you’re running a WordPress site — great setup. I just wanted…
Hi There, I came across your website and noticed you’re running a WordPress site — great setup. I just wanted…
