शहीद परिवारों का सम्मान, 147 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र; सांस्कृतिक कार्यक्रम और शानदार मार्चपास्ट ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करने का दिन है।
उन्होंने देश की एकता और अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की बताई।
शहीद परिवारों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान शहीद लक्ष्मीनारायण राठिया, बीर सिंह श्रीवास, राघवराम ओझा, सुखसाय भगत, शिव कुमार सिदार, तनिकलाल पटेल, राजाराम एक्का, पंचराम भगत, गीताराम राठिया और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजन सम्मानित हुए।

देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्य समारोह में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल ने द्वितीय और लिटिल एंजल स्कूल पुसौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
147 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के 147 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सर्वश्रेष्ठ परेड दल भी हुए सम्मानित
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमित सिंह और सेकेंड इन कमांड सूबेदार प्रेमचंद के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
पुलिस वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी ने प्रथम, जिला महिला पुलिस बल ने द्वितीय और जिला पुलिस बल ने तृतीय स्थान हासिल किया। गैर-पुलिस वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम, एनसीसी सीनियर विंग द्वितीय और गर्ल्स गाइड तृतीय रहे।
साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश
समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर जागृति अभियान के तहत सेल्फी लेकर नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने लोगों से अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, ATM PIN, आधार नंबर और पासवर्ड साझा नहीं करने, अनजान APK लिंक पर क्लिक नहीं करने और अनजान WhatsApp वीडियो कॉल से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप केवल आधिकारिक Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
