मुख्यमंत्री बोले- नक्सलवाद से मुक्त होता छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर

रायपुर। देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त होता छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
किसानों, महिलाओं और युवाओं पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समाज की समृद्धि के साथ आधुनिक अधोसंरचना तथा नई अर्थव्यवस्था के निर्माण पर है।
उन्होंने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की घोषणा करते हुए प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय निर्माण की बात कही।
जवानों ने किया शानदार मार्चपास्ट
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री को परेड की सलामी दी गई। छत्तीसगढ़ पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, जेल पुलिस, नगर सेना और एनसीसी सहित विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक और आम नागरिक शामिल हुए।
हॉर्स शो और महिला बैगपाइपर बैंड ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान घुड़सवार दल के हॉर्स शो ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने शानदार और लयबद्ध प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
छत्तीसगढ़ पुलिस के डॉग स्क्वाड ने भी अपनी दक्षता और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
850 विद्यार्थियों ने दिखाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक
स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 850 विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने प्रथम, दुर्ग संभाग ने द्वितीय और रायपुर संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता टीमों को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस और नगर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न पदकों और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
धमतरी के सहायक उपनिरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, शशिमोहन सिंह सहित अन्य को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं आईजी रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से शांति, विकास और समृद्धि के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
