CM विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा 5 करोड़ का चेक, राहत और पुनर्वास में खर्च होगी राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा।
इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी मौजूद रहे।
राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग होगी राशि
राज्यपाल रमेन डेका चेक प्राप्त करने के अगले ही दिन असम के दौरे पर रवाना हुए। यह सहायता राशि असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों को गति देने में उपयोग की जाएगी।
बाढ़ के कारण असम में बड़े पैमाने पर जन-धन की क्षति हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की पूरी जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना और मानवीय संवेदनाओं के साथ खड़ा होना देश की एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
