7 गेट खुलने के बाद करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था 23 वर्षीय रंजीत

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के कारण उफान पर है। बांध के सात गेट खोले गए हैं और हसदेव नदी में करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बांध घूमने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक युवक पानी में तैरता नजर आया, लेकिन तेज बहाव के बीच देखते ही देखते ओझल हो गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था युवक
पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव निवासी रंजीत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ बांगो बांध घूमने पहुंचा था। चारों दोस्त गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान रंजीत के तीन दोस्त उससे कुछ दूरी पर चले गए।
इसी बीच रंजीत गार्डन की रेलिंग पर चढ़ गया और अचानक बांध के खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी। युवक के अचानक छलांग लगाने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ देर तैरा, फिर तेज बहाव में हुआ ओझल
छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि वह तैरकर बाहर निकल आएगा, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण कुछ ही देर बाद वह आंखों से ओझल हो गया।
बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी में बहाव काफी तेज बताया जा रहा है।
पुलिस और गोताखोरों ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने रंजीत के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। स्वजन के मौके पर पहुंचने के बाद वहां माहौल गमगीन हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीतिश ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू और तलाशी अभियान चुनौतीपूर्ण है। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
बांध के पास जाने से लोगों को किया गया अलर्ट
बांध के गेट खोले जाने के बाद प्रशासन की ओर से लोगों को बांध के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद लोग बांध का नजारा देखने और सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान बांध, नदी और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। फिलहाल रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और तलाश अभियान जारी है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
