ढोढ़ीपारा में बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, कोहड़िया में 81.76 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा के ढोढ़ीपारा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाजों और वार्डों में कुल 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया, जबकि वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया और आसपास के क्षेत्रों में 81.76 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
बरेठ समाज को मिला सामुदायिक भवन
वार्ड क्रमांक 15 में जीटी हॉस्टल, सीएसईबी के नहर पुल के समीप बरेठ समाज की मांग पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 15 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस भवन का लोकार्पण किया। इससे समाज के लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी।
कोहड़िया में इन कार्यों का होगा निर्माण
वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों में 81.76 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- मुक्तिधाम निर्माण एवं विकास कार्य: 48.61 लाख रुपये
- पचरी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 18: 6.60 लाख रुपये
- बावापारा कोहड़िया में पचरी निर्माण: 6.57 लाख रुपये
- सामुदायिक भवन के समीप पेवर ब्लॉक, शेड एवं अतिरिक्त विकास कार्य: 9.98 लाख रुपये
- कहरा मोहल्ला सामुदायिक भवन के समीप शौचालय, किचन शेड एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण: 10 लाख रुपये
इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित होने की उम्मीद है।
करीब 60 समाजों को मिल चुकी है विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बीते पौने तीन वर्षों में कोरबा शहर के विभिन्न समाजों की मांगों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अब तक लगभग 60 समाजों को अलग-अलग विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बरेठ समाज को नया सामुदायिक भवन मिला है, वहीं कहरा समाज के लिए भी विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनके अनुसार, बीते तीन वर्षों में शहर को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वीकृत कार्य जल्द से जल्द धरातल पर उतरें और आम नागरिकों को उनका लाभ मिले। आने वाले एक से दो महीनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू किए जाने की भी जानकारी दी।
महापौर की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। नगर निगम सभापति श्री नूतन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आज का राशिफल 23 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें धन, करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल
कोरबा एक नज़र
- कोरबा में पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, सरकारी कामों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

- कोरबा में 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

- कोरबा में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, इलाके में सनसनी

- कोरबा में रबी सीजन 2026-27 में दोगुना होगा तिलहन का रकबा, सरसों की खेती के लिए किसानों को मिलेगा बीज

- कोरबा में 154 किमी सड़कों की होगी मरम्मत, 2.80 करोड़ रुपये स्वीकृत; दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

- कोरबा में 3.11 करोड़ रुपये से बनेगा नया सर्किट हाउस, रामपुर आईटीआई के पास जमीन चिह्नित

- कोरबा में गरबा पोशाक पहन चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला और दरवाजों पर लटकीं दो महिलाएं; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

- वेदांता के एक लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, सालाना वेतन का 10% अतिरिक्त ग्रांट देने की घोषणा

- कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, PWD सचिव मुकेश बंसल ने समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

- कोरबा के सुमेधा डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों के साथ हादसा | 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

- कोरबा में पति के साथ दूसरी महिला को देखकर विवाद | मारपीट और हथौड़े से हमले का आरोप

- छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास | भारत को दिलाया कबड्डी में गोल्ड

