बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर बीटी पैच कार्य शुरू, जिले के चार उपसंभागों को मिली राशि; ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

कोरबा, 19 अक्टूबर 2026। तेज बारिश के कारण जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर करने और यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जिले में करीब 154 किलोमीटर सड़कों पर बीटी पैच कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कुल 280.05 लाख रुपये यानी लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने दिसंबर 2026 तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
चार उपसंभागों में बांटी गई राशि
लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और काम को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद कई सड़कों के कार्यादेश जारी कर मरम्मत शुरू करा दी गई है।
विभाग के अनुसार, चार उपसंभागों में बीटी पैच कार्य के लिए राशि इस प्रकार स्वीकृत की गई है:
- कटघोरा उपसंभाग क्रमांक-1: 50 लाख रुपये
- कटघोरा उपसंभाग क्रमांक-2: 50.05 लाख रुपये
- कोरबा उपसंभाग: 105 लाख रुपये
- भैसमा उपसंभाग: 75 लाख रुपये
इन प्रमुख सड़कों पर होगा मरम्मत कार्य
जिले में उरगा-चांपा, कोरबा, सीपत-बलौदा-हाटी, रामपुर-बेहरचुआ-नोनबिर्रा और कुदमुरा-श्यांग मार्गों सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों पर मरम्मत कराई जा रही है।
इसके अलावा पाली-दीपका, तिवरता-लिटियाखार, पुरेना-विजयनगर, कटघोरा-सलोरा, पाली बाईपास, चैतमा बाईपास और कटघोरा बाईपास मार्गों पर भी बीटी पैच कार्य कराया जाएगा।
सुतर्रा-बांकी, बांकी-गजरा, बांकी-भैरोताल, हनुमानगढ़ी पहुंच मार्ग, खैरा डुबान-रामदेई, बक्साही-सीस बाजार, नोनबिर्रा-रतीजा, उड़ता-भाड़कछार, जेमरा-चैतुरगढ़ और नेवसा-जोरहाडबरी मार्गों को भी मरम्मत कार्य में शामिल किया गया है।
वहीं राहा-रावा, पसान-पिपरिया-दुल्लापुर, कोरबी-जलके और जलके-पिपरिया मार्गों पर भी बीटी पैच कार्य कराया जाएगा। बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के छूटे हुए हिस्से में भी मरम्मत की योजना है।
दिसंबर तक सड़कें दुरुस्त करने का लक्ष्य
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ एजेंसियां तय कर काम शुरू करा दिया गया है। दिसंबर माह तक सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों को मिलेगी आवागमन में राहत
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लोक निर्माण विभाग सहित सभी निर्माण एजेंसियों को स्वीकृत सड़क कार्य शीघ्र शुरू कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मरम्मत कार्य पूरा होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।
ये भी पढ़े….. बस्तर दशहरा: 618 साल पुरानी परंपरा के तहत दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली, फूल रथ का पहिया टूटने पर विवाद
रायगढ़ में डिजिटल टोकन निवेश के नाम पर 11.60 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा जिला एक नज़र
- कोरबा में पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, सरकारी कामों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

- कोरबा में 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

- कोरबा में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, इलाके में सनसनी

- कोरबा में रबी सीजन 2026-27 में दोगुना होगा तिलहन का रकबा, सरसों की खेती के लिए किसानों को मिलेगा बीज

- कोरबा में 154 किमी सड़कों की होगी मरम्मत, 2.80 करोड़ रुपये स्वीकृत; दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

- कोरबा में 3.11 करोड़ रुपये से बनेगा नया सर्किट हाउस, रामपुर आईटीआई के पास जमीन चिह्नित

- कोरबा में गरबा पोशाक पहन चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला और दरवाजों पर लटकीं दो महिलाएं; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

- वेदांता के एक लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, सालाना वेतन का 10% अतिरिक्त ग्रांट देने की घोषणा

- कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, PWD सचिव मुकेश बंसल ने समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

