विजयदशमी पर पुलिस अधिकारियों ने की अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की पूजा, जिले के सभी थाना-चौकियों में भी निभाई गई परंपरा

रायगढ़, 20 अक्टूबर। विजयदशमी पर्व के अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक एवं वैदिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मां भगवती की आराधना कर अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन
शस्त्र पूजन से पहले पुलिस के सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत साफ-सफाई की गई। इसके बाद उन्हें सुसज्जित तरीके से पूजा स्थल पर रखा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की आराधना करते हुए शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया गया।
परंपरा के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी दी गई। पूजन के बाद विजयदशमी की परंपरा के तहत SSP शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी रोहित शुक्ला, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह और कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।
SSP ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
इस अवसर पर SSP शशि मोहन सिंह ने जिले के नागरिकों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।
ये भी पढ़े….. बस्तर दशहरा: 618 साल पुरानी परंपरा के तहत दंतेवाड़ा से रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली, फूल रथ का पहिया टूटने पर विवाद
रायगढ़ में डिजिटल टोकन निवेश के नाम पर 11.60 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुई पूजा
विजयदशमी के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में भी शस्त्र पूजन किया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा की गई।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस परंपरा के माध्यम से जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रायगढ़ जिला एक नज़र
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

