बालकनी में कपड़े लेने गई मां को लगा करंट, बचाने पहुंचे 23 वर्षीय बेटे की भी गई जान

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से 54 वर्षीय कल्याणी यादव और उनके 23 वर्षीय बेटे मधुसूदन यादव की मौत हो गई। दोनों मां-बेटे अपनी बेटी से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ नगर पहुंचे थे।
कपड़े लेने गई मां को लगा करंट
बताया गया कि कल्याणी यादव मकान की बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। जैसे ही उन्होंने कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए पाइप को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं।
मां को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा मधुसूदन यादव उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन मां को बचाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विंडो कूलर के कारण फैला करंट
पुलिस के अनुसार, बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और रेलिंग के बीच जीआई पाइप लगाया गया था। इसी पाइप पर कपड़े सुखाए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि विंडो कूलर में करंट आने के कारण जीआई पाइप और बालकनी की रेलिंग में भी करंट फैल गया था। इसी वजह से पाइप छूते ही कल्याणी यादव करंट की चपेट में आ गईं।
बेटी से मिलने आए थे मां-बेटे
कल्याणी यादव मूल रूप से धरसींवा क्षेत्र के कूंरा गांव की रहने वाली थीं। उनका परिवार गांव में कृषि कार्य करता है। उनकी बेटी छत्तीसगढ़ नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।
कल्याणी यादव अपने बेटे मधुसूदन के साथ बेटी से मिलने के लिए यहां आई थीं। लेकिन बेटी से मुलाकात से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कूलर में करंट आने के बाद बालकनी के पाइप और रेलिंग में करंट फैलने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
आज का राशिफल — 22 अगस्त 2026, शनिवार
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
