बिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, खेती से बढ़ी आमदनी और बाजार तक पहुंचा आत्मविश्वास

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘बिहान’ योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो ग्राम पंचायत की श्रीमती कल्पना सिंह ने इसी पहल का लाभ लेकर कृषि को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।
डेढ़ लाख के ऋण से शुरू की खीरे की खेती
मां महामाया महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष कल्पना सिंह ने समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर कृषि कार्य शुरू किया। उन्होंने इस राशि से खीरे की खेती की। वर्तमान में उनके खेत में खीरे की तुड़ाई चल रही है और फसल से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।
कल्पना हर मौसम के अनुसार अलग-अलग फसलों और सब्जियों की खेती करती हैं। बैंगन, टमाटर, खीरा और तरबूज जैसी फसलों से उन्होंने अपनी आय के कई स्रोत तैयार किए हैं।
घर से बाजार तक बढ़ा आत्मविश्वास
बिहान से जुड़ने के बाद कल्पना सिंह के जीवन में आर्थिक बदलाव के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा। पहले उनका अधिकांश समय घर की जिम्मेदारियों तक सीमित था और बाजार जाने या लोगों से बातचीत करने में झिझक महसूस होती थी।
समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंकिंग, बाजार और कृषि व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां सीखीं। अब वे बैंक के काम से लेकर अपनी उपज बाजार में बेचने तक के कार्य स्वयं कर रही हैं।
खेती से बनीं ‘लखपति दीदी’
स्व-सहायता समूह के माध्यम से समय-समय पर ऋण लेकर अलग-अलग सब्जियों की खेती करने से कल्पना की आमदनी में लगातार वृद्धि हुई। मेहनत और नियमित कृषि गतिविधियों के चलते वे अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
कल्पना सिंह ने महिलाओं को आजीविका से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समूह से मिले सहयोग और ऋण की सुविधा ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया।
कल्पना की कहानी बताती है कि अवसर, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण महिलाएं न सिर्फ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि खुद भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार

- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें

- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा

- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

