25 अगस्त तक 47.40 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, किसानों को 7778.76 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण

प्रदेश में खरीफ सीजन की खेती-किसानी का काम तेजी से चल रहा है। 25 अगस्त तक राज्य में 47.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को मांग के अनुसार प्रमाणित खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सोसायटियों में पर्याप्त भंडारण और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।
12.07 लाख मीट्रिक टन खाद और 4.58 लाख क्विंटल बीज वितरित
कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। राज्य में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी लगभग अंतिम चरण में है।
खरीफ सीजन में 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है, जिसके मुकाबले 16.67 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है। वहीं 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण के लक्ष्य के मुकाबले 4.80 लाख क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है।
प्रदेश में 839.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
25 अगस्त सुबह तक छत्तीसगढ़ में 839.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है। पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 810.2 मिमी की तुलना में इस बार 29.2 मिमी अधिक वर्षा दर्ज हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 821.0 मिमी वर्षा हुई थी।
किसानों को 7778.76 करोड़ रुपये का कृषि ऋण
किसानों को खेती-किसानी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 24 अगस्त तक 7778.76 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 6449.95 करोड़ रुपये का ऋण वितरित हुआ था। इस खरीफ सीजन में किसानों को कुल 8800 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- खरसिया में शादी का झांसा देकर युवती से शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

- रायगढ़ में बारिश के बाद कई मार्गों पर जलभराव, चक्रपथ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

- रायगढ़ में नवाचारी शिक्षण को मिला सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षकों को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत

- पुसौर में शिक्षा विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं पर जोर

- रायगढ़ में बीजों से तैयार हो रहीं अनूठी राखियां, भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

