अभ्यर्थियों और पालकों को फोन कर प्रवेश दिलाने के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, विश्वविद्यालय ने संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.एटी. काउंसलिंग 2026 कृषि महाविद्यालय, रायपुर में संचालित की जा रही है। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से संपर्क कर प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पी.एटी. काउंसलिंग 2026 के सभी अभ्यर्थियों और उनके पालकों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को कोई राशि प्रदान न करें और किसी के बहकावे में न आएं।
सीट दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से रहें सावधान
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा फोन करके प्रवेश दिलाने, सीट पक्की कराने या काउंसलिंग में किसी प्रकार की मदद के नाम पर पैसे की मांग की जाती है, तो ऐसे व्यक्ति पर भरोसा न करें।
यदि किसी अभ्यर्थी या पालक को इस प्रकार का फोन अथवा कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही प्रवेश प्रक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि पी.एटी. काउंसलिंग 2026 के तहत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया और माध्यमों का ही पालन करना चाहिए।
अभ्यर्थियों एवं पालकों से अपील की गई है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर आर्थिक लेन-देन न करें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सही जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़े…..
- रायपुर के गुढ़ियारी में धार्मिक प्रतिमाओं से तोड़फोड़, इलाके में तनाव; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

- LCIT कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल’ से नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, IG रामगोपाल गर्ग ने दिए सफलता के मंत्र

- सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने निलंबित शिक्षकों की होगी समीक्षा, 800 से अधिक मामले जांच के दायरे में

- सेवारत शिक्षकों के लिए साल में तीन बार विभागीय TET की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी सहमति

- महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, आत्मनिर्भर बन रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

