रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, युवक की मौके पर मौत; घायल युवती अस्पताल में भर्ती, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक युवक की गला कटने से मौत हो गई। वहीं, उसके साथ रह रही युवती ने भी चाकू से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पर युवती के घर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। घायल युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने खुद चाकू से अपना गला काट लिया था। हालांकि, पुलिस ने घटना के सही कारणों की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पिछले 10 साल से लिव-इन में थे दोनों
जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर में दयाल मंडल के मकान में मोहन पैकरा (28) और महिमा सिदार (26) पिछले करीब दो महीने से किराए पर रह रहे थे। दोनों पिछले 10 वर्षों से लिव-इन रिलेशन में थे। मोहन पैकरा मूल रूप से दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि महिमा सिदार सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई की निवासी है।
बुधवार सुबह महिमा के अनुसार, वह बाथरूम गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उसने मोहन को खून से लथपथ हालत में देखा। उसका गला कटा हुआ था।
युवती ने भी चाकू से काटा अपना गला
मोहन को इस हालत में देखकर महिमा ने शोर मचाया और इसके बाद उसने भी चाकू से अपना गला काट लिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि महिमा के गले से खून बह रहा था।
पुलिस ने घायल युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद
घायल महिमा ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर अपने घर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वह अपने घर जाना चाहती थी और मोहन को भी साथ चलने के लिए कह रही थी, लेकिन मोहन उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
महिमा का दावा है कि इसी विवाद के दौरान मोहन ने खुद चाकू से अपना गला काट लिया।
फोरेंसिक जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी दिलीप दुबे के अनुसार, घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। पुलिस युवती के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- महतारी वंदन की राशि से शुरू किया कारोबार
- बस्तर की ‘बैंक दीदी’ ललिता बघेल ने बदली ग्रामीण बैंकिंग की तस्वीर, 4 करोड़ से अधिक का किया भुगतान

- रायपुर के गुढ़ियारी में धार्मिक प्रतिमाओं से तोड़फोड़, इलाके में तनाव; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

- LCIT कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल’ से नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, IG रामगोपाल गर्ग ने दिए सफलता के मंत्र

- सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने निलंबित शिक्षकों की होगी समीक्षा, 800 से अधिक मामले जांच के दायरे में

