रायगढ़ की 2,94,773 महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिली। खातों में 27 करोड़ 4 लाख 49 हजार रुपये अंतरित किए गए।

रायगढ़, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले जिले की 2 लाख 94 हजार 773 महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में आर्थिक संबल मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह से प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।
मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल पर राशि अंतरण के संदेश पहुंचने लगे। रायगढ़ जिले की ई-केवाईसी पूर्ण कर चुकी महिलाओं के खातों में कुल 27 करोड़ 4 लाख 49 हजार रुपये अंतरित किए गए। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ पर्व की तैयारियां भी आत्मसम्मान के साथ कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताओं-बहनों के चेहरे की मुस्कान, उनका आत्मविश्वास और उनका आशीर्वाद ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
“राखी के पहले राशि मिली, अब किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं”
जिले के ग्राम बड़ेगुंडा की मालती सिदार ने बताया कि उनके घर निर्माण का काम चल रहा है और इसमें काफी खर्च हो रहा है। ऐसे समय में रक्षाबंधन से पहले खाते में योजना की किस्त आने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब वह परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मना सकेंगी।
वहीं महलोई की मंजरी गुप्ता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से महिलाओं को पर्व की जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आर्थिक संबल से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास
महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार भी बन रही है। योजना की राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार के छोटे-बड़े खर्चों में भी योगदान दे पा रही हैं।
इससे महिलाओं में निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और आर्थिक निर्भरता कम हो रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किस्त ने रायगढ़ जिले की हजारों महिलाओं की खुशियों को और बढ़ा दिया है। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, भरोसे और आत्मनिर्भरता का संबल बनकर पहुंची है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- रायगढ़ की 2.94 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, खातों में पहुंचे 27 करोड़ रुपये

- रायगढ़ में पीएम राहत योजना को लेकर बैठक, सड़क हादसे के हर मामले को TMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

- रायगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ, 27 हजार से अधिक महिलाओं को मिली सहायता

- बिलासपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की गला कटने से मौत, युवती ने भी काटा अपना गला

