मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने जारी किए सहायता नंबर, सुरक्षित वापसी के लिए सरकार तत्पर

रायपुर, 26 अगस्त 2026। नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। संकट की स्थिति में प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 जारी किया गया है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति की जानकारी लेने या किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
सुरक्षित वापसी के लिए सरकार तत्पर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
राज्य सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

